फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का सफल समापन

Fri, 07 Feb 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट वालंटियर का खिताब वर्षा को दिया गया जबकि प्रियंका, मंजू को ऑलराउंडर का पुरस्कार मिला।
शिविर के अखिरी दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने स्वयंसेवियों के सेवा कार्यों की सराहना की। प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के आधार पर महाराणा प्रताप टीम को सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया। बेस्ट वालंटियर का खिताब वर्षा को मिला। ऑलराउंडर का पुरस्कार प्रियंका, मंजू को प्रदान किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ टीम प्रबंधन का सम्मान तनु, मुस्कान और प्रियंका को दिया गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, समूह गतिविधियों और नेतृत्व कौशल से जुड़े कई कार्य किए। शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था, जिसे प्रतिभागियों ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनती परमार ने सभी अतिथियों, स्वयंसेविकाओं और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक सेवा, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल का बेहतरीन परिचय दिया। यह विशेष शिविर छात्रों के लिए न केवल सेवा कार्यों को सीखने का एक मंच बना, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें