फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक : रामपाल

Sat, 04 Jul 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मसानी के पंचायत घर में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेते ग्रामीण। स्रोत : समिति
विज्ञापन
कोसली। नशा मुक्ति टीम ने कोसली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। साथ ही , साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने जीवन के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही अपील की कि आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य निजी सूचनाएं किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की नशा संबंधी गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 1933 तथा आपात स्थिति में डायल 112 पर दी जा सकती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें