फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा शरीर के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए भी घातक : रामपाल

Mon, 22 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल। नशा मुक्ति टीम ने गांव जड़थल और पचगांव में ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा शरीर के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने साइबर अपराध से बचने की भी जानकारी दी। कहा कि किसी को भी ओटीपी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बाइक चलाते समय हेलमेट, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और संकेतों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो डायल 112 पर इसकी सूचना दें। कोई नशा बेचता है तो हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें