संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुरुग्राम के सेक्टर 87 स्थित आरडीएस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप में कोनसीवास रोड स्थित एक निजी स्कूल के स्केटर्स ने पदक जीते हैं।
स्केटर्स ने इनलाइन एवं क्वाड स्केटिंग में प्रतिभा दिखाई। स्वर्ण पदक विजेताओं में युग, हियान, कुशल, आर्यन, लक्ष्य और प्राची सैनी रहीं जबकि दर्श यादव, रेयान, नवजोत, दृष्टि, किवित ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक जीविता, हिमांक और मानवी ने जीता।
मिरदुल, कनिस्क, भव्या पर्व व प्रिंस का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल के चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने छात्रों, प्रतिभागियों और उनके माता-पिता को बधाई दी। स्केटिंग कोच राजेश के मार्गदर्शन की की। इस अवसर पर नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी, हेमंत सैनी, कुलदीप उपस्थित रहे।