फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को मिलेंगी पुस्तकें

Mon, 10 Mar 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को पुस्तकें मुहैया करा दी जाएंगी। विभाग ने पहले ही इसकी योजना बना ली है। समय से पुस्तकें मिलने से अध्यापकों को पढ़ाने में सहूलियत होगी।
हर साल आधा सत्र बीतने के बाद किताबें मिलती थी जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी बाधित होती थी। ऐसे में शिक्षा विभाग ने इस बार सत्र शुरू होने से पहले पुस्तकें पहुंचाने की योजना बनाई है। विभाग ने दिसंबर में ही विद्यालयों से डिमांड मांग ली गई थी। डिमांड के लिए विभाग ने एमआईएस पोर्टल में संशोधन भी किया था, जिसमें पुस्तकें मांगने का विकल्प जोड़ा था। सभी राजकीय विद्यालयों ने अपनी डिमांड एमआईएस पोर्टल पर भेज दी है। इस प्रक्रिया से जहां अध्यापकों को डिमांड भेजने में आसानी रहीं। वहीं, विभाग को डिमांड तुरंत मिल भी गई है।
विज्ञापन

पुस्तकों में बदलाव अंतिम चरण में
विभाग की ओर से इस बार पाठ्यपुस्तक में बदलाव किए जा रहे हैं। इस पर विभाग ने विद्यालयों से दोबारा डिमांड मांगी है। प्रक्रिया सरल होने के चलते अध्यापकों ने तेजी से दोबारा डिमांड भेज दी है। अब पुस्तकों में बदलाव अंतिम चरण में है। प्रतिक्रिया मिलने के बाद पुस्तकों की छपाई शुरू की जाएगी। विभाग ने एक महीने में जिले के सभी विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें प्रकाशित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि अप्रैल में पुस्तकें भिजवा दी जाएं। बता दें कि राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकें दी जाती हैं।
विज्ञापन



वर्जन
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभाग की ओर से अध्यापकों से एमआईएस पोर्टल पर किताबों की डिमांड मांगी गई थी। जिले से डिमांड भेजी जा चुकी है। अप्रैल के पहले सप्ताह में पुस्तकें आने की संभावना है।-चरण सिंह, जिला एफएलएन कोऑर्डिनेटर, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें