फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को 20 जुलाई से दी जाएगीे कॅरिअर की जानकारी

Fri, 17 Jul 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से युवाओं को रोजगार और कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन देने के 20 से 24 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को कॅरिअर विकल्पों, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार सहायक रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर तथा सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी इशू यादव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी तथा राजकीय आईटीआई कोसली में विद्यार्थियों को व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारण और विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे।
इससे विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसरों तथा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सहायक रोजगार अधिकारी और आईटीआई के प्रधानाचार्य युवाओं को सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने जिला रोजगार कार्यालय ने विद्यार्थियों से इस मार्गदर्शन सप्ताह में भाग लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने का आह्वान किया है। वर्तमान में व्यावसायिक शिक्षा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें