प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौकी नंबर दो में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रह्लाद अग्रवाल ने कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया।
खेलकूद, नियमित उपस्थिति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों का भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया।
मंच संचालन कर रहे नित्यानंद शास्त्री ने प्रह्लाद अग्रवाल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि वे आसपास के विद्यालयों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। अध्यापक नरेश चौहान ने उन्हें क्षेत्र का भामाशाह बताया।
विद्यालय में कार्यरत शमशेर सेहरावत ने बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मुख्याध्यापक सुशील कुमार ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक बच्चों का गांव के विद्यालय में प्रवेश करवाने का आह्वान किया।
प्रीति यादव ने अपनी कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विक्रम सिंह, गांव के सरपंच संदीप यादव, विज्ञान अध्यापक नरेंद्र कुमार, अध्यापिका लक्ष्मी देवी, दिव्या यादव, मोन्टी, रामनिवास, सेवाराम, एमडीएम वर्कर सरोज व सुमोती सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।