फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Thu, 19 Nov 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यशाला में विजेता विद्यार्थियों के साथ आयोजन समिति एवं अतिथि। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव टांकड़ी में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एएसआई कविता के नेतृत्व में टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

टीम ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए अनजान कॉल पर ओटीपी और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।
विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए भी जागरूक किया। टीम ने अपील की कि नशे की खरीद-फरोख्त या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें