प्रतिभा सम्मान समारोह में एकजुट शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। पुंसिका राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय के 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। सभी विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा परिणाम में तीन विद्यार्थियों ने मेरिट स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि रोहित वर्मा दूसरे और भारती तीसरे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच सतपाल यादव, पूर्व सरपंच मंजीत यादव, उदयवीर, भूपेंद्र और पूर्व मुख्याध्यापक महेश कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
मुख्य अध्यापक सुनील कुमार ने कहा कि पंचायत और समाज के सहयोग से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी अतिथियों और पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार, विशाल, किरण यादव, अंजू देवी, लक्ष्मी देवी, सोनम, सुमन कुमारी और दर्शन सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।