फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ग्राम पंचायत ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मानित

Sat, 16 May 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रैली निकालते मेधावी विद्यार्थी साथ में ग्रामीण। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। जैतपुर शेखपुर ग्राम पंचायत की तरफ से सरकारी स्कूल में समारोह में दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में गांव में सम्मान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और विद्यार्थियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
सरपंच लोकेश कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। पंचायत भविष्य में भी शिक्षा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें