एनएसएस शिविर में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल की एनएसएस इकाई की ओर से ग्राम बनीपुर में शिविर लगाया गया। चौथे दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई जिसका संचालन तनु ने किया। पशु चिकित्सक डॉ. धीर सिंह स्वामी ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पशुपालकों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है जिनमें अनुदान और बीमा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
नागरिक अस्पताल से आए मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक वर्मा ने एड्स (एड्स) और नशा मुक्ति विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एड्स एक गंभीर बीमारी है जिससे बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी बेहद जरूरी है। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के डॉ. अमरजीत निभोरिया और डॉ. रामस्वरूप सुथार भी उपस्थित रहे।