फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29 राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व जिला खेल ताइक्वांडो संघ (रेवाड़ी) की - फोटो : शहर मेंं पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ व जिला खेल ताइक्वांडो संघ (रेवाड़ी) की तरफ से आयोजित 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
इस कैंप में कुल 33 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योति यादव ने छात्राओं को बधाई देते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि छात्राओं के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना के समय वह अपनी रक्षा कर सकें। महाविद्यालय महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉक्टर सुचेता ने कहा कि आजकल के परिवेश में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए इस 10 दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था। जिला खेल ताइक्वांडो संघ रेवाड़ी के कोच दीपचंद के नेतृत्व में यह 10 दिवसीय कैंप संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. रीना यादव, डॉ. रितु चौधरी, महाविद्यालय सोशल सेक्रेटरी डॉ. सुनीता, डॉ. अनीता, डॉ. ममता, डॉ. शिवानी, डॉ. वंदना विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें