फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने आईटीआई रेवाड़ी का किया दौरा

विज्ञापन
फोटो 5 : प्री-वोकेशनल एक्सपोजर कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों का समूह। स्रोत:स्क
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्री-वोकेशनल एक्सपोजर कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी का दौरा किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न व्यवसायिक कोर्सों की जानकारी देना और उनके व्यावसायिक ज्ञान को बढ़ाना था।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को भविष्य में सही कॅरिअर विकल्प चुनने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों का दल हिंदी अध्यापिका मंजू लता, विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा और गणित अध्यापिका पूनम देवी के नेतृत्व में संस्थान पहुंचा। ग्रुप इंस्ट्रक्टर अप्रेंटिस प्लेसमेंट ऑफिसर प्रदीप यादव ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें