संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित 11 दिवसीय बाल महोत्सव प्रतियोगिता के पांचवें दिन शुक्रवार को एकल गान और भाषण (तृतीय व चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिता हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व निर्णायक मंडल के सदस्यों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 35 स्कूलों के 140 विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
एकल गान (तृतीय वर्ग) में आरडीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा, सैनी पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, कैनाल वैली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा और सर्व हिंद पब्लिक स्कूल गुरावड़ा को सांत्वना श्रेणी में रहे। यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी तृतीय., आरपीएस स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी प्रथम रहा। एकल गान (चतुर्थ वर्ग) में विवेकानंद स्कूल कुंड, सैनी पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, आरसी ग्रीन फ़ील्ड स्कूल गंगायचा जाट, डीएन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी और कैनाल वैली पब्लिक स्कूल रेवाड़ी सांत्वना श्रेणी में रहे। राज इंटरनेशनल स्कूल तृतीय, आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और अरावली इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी प्रथम रहा।
भाषण प्रतियोगिता (तृतीय वर्ग) में हरि सिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, यदुवंशी शिक्षा निकेतन कोसली, आरपीएस स्कूल कोसली, एसकेएस राजकीय उच्च विद्यालय जाडरा और सूरज स्कूल रेवाड़ी सांत्वना स्थान पर रहे। सूरज स्कूल कोसली और जीवन ज्योति स्कूल मंदौला रेवाड़ी तृतीय स्थान पर रहे जबकि राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और आरपीएस पब्लिक स्कूल रेवाड़ी प्रथम रहा। भाषण प्रतियोगिता (चतुर्थ वर्ग) में राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, केरला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतड़ावास, यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, हरी सिंह पब्लिक स्कूल रेवाड़ी, विमल हृदय कान्वेंट स्कूल बावल, आरडीआर स्कूल, हालुहेड़ा और यदुवंशी शिक्षा निकेतन कोसली सांत्वना स्थान पर रहे। सर्व हिंद पब्लिक स्कूल गुरावड़ा और यूरो इंटेरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा तृतीय पायदान पर रहे। आरपीएस स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास प्रथम पायदान पर रहा।