रेवाड़ी। सीबीएसई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक निजी स्कूल की छात्रा नेहल ने स्वर्ण पदक और सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है।
इसके अलावा चवन जाखड़ को राज्य स्तर पर प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर के कलात्मक योग के लिए चुना गया है। रोहित जाखड़ ने राज्यस्तर पर अपनी जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर की रिदमिक योग प्रतियोगिता में भी स्थान हासिल किया है। इस दौरान प्रवीण गोयल, सुनीता गोयल, प्रतीक गोयल, प्राचार्य समर भारद्वाज ने उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।