फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चेस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 18 Nov 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को जिला चेस संघ रेवाड़ी की ओर से 8वें ओपन ट्रेनिंग टूर्नामेंट का समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के महासचिव गोविंद शर्मा ने किया।
विज्ञापन

पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय कुमार और स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सुरभि गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाया। इस प्रतियोगिता में अंडर-9 में प्रथम स्थान पर ऋषि वर्ल्ड स्कूल धारूहेड़ा के छात्र अगम मौर्य, दूसरे स्थान पर कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बेरली कलां के छात्र धनेश और तीसरे स्थान पर प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल से मोक्षजिता राव का रहीं। अंडर-11 आयु वर्ग में यूरो स्कूल से आदित्य गोयल प्रथम स्थान, राजकीय स्कूल से साक्षी दूसरे व ऋषि वर्ल्ड स्कूल से अरनव सर्व तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में ऋषि वर्ल्ड स्कूल से जितेंद्र प्रथम स्थान, प्राइम कॅरियर इंस्टीट्यूट से हर्षिता दूसरे व ऋषि वर्ल्ड स्कूल से विश्मित तीसरे स्थान पर रहा। ओपन आयु वर्ग में यूरो स्कूल से कशिश प्रथम, हिमांशु दूसरे व सैनी पब्लिक स्कूल से सागर शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य ने सभी आए हुए खिलाड़ियों और अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सन्नी कुमार, संदीप, मुकेश यादव आदि कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें