फोटो : 07रेवाड़ी। स्वेटर वितरित करते पंजाबी समाज के लोग। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पंजाबी समाज ने पंजाबी भवन में निशुल्क वस्त्र वितरण सेवा शुरू कर नई पहल की है। पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने बताया कि यह सेवा जारी रहेगी। यहां से जरूरतमंद लोग हर रविवार को अपने साइज के अनुसार कपड़े ले सकते हैं। सप्ताह के किसी भी दिन लोग भवन परिसर में अपने कपड़े दान कर सकते हैं। यह सेवा समाज के सभी वंचित वर्गों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी और उन्होंने लोगों से समाज के इस मिशन में सहयोग करने का आग्रह किया। इस मौके पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चुघ, दिनेश राजपाल, नरेश कालरा, संजय गेरा, जवाहर गांधी, भीमसेन गुलाटी, ओम प्रकाश खुराना, सुरेश मेंदीरत्ता, संजय गेरा, बोधराज चुघ, रमेश बठला, डॉ. एससी गेरा, दीपक वधावन व अन्य मौजूद रहे। पंजाबी समाज के प्रवक्ता डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि इस अवसर पर सभी जरूरतमंद लोगों को कपड़े बांटे गए और आगे भी बांटे जाते रहेंगे।