फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पेपर अच्छा होने पर विद्यार्थियोें में दिखा उत्साह

Mon, 10 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 12हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में पेपर देकर बाहर निकलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के 44 केंद्रों पर सोमवार को कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा हुई। दोनों विषयों की परीक्षा में 3634 विद्यार्थी शामिल हुए। कहीं नकल का मामला नहीं मिला। पेपर अच्छा होने पर विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया।
सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नकल रोकने के लिए टीमों ने केंद्रों पर जाकर जांच की। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। केंद्रों के सभी प्रवेश और निकास पर पुलिस तैनात रही और परीक्षा की निगरानी की। बोर्ड सुपरिटेंडेंट ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल संबंधी मामला नहीं मिला। नकल रहित परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


छात्र अनुराग ने बताया कि इतिहास विषय में पाठ्यक्रम से ही सवाल पूछे गए थे। पेपर अच्छा हुआ। बेहतर अंक मिलने की उम्मीद है। जीव विज्ञान के छात्र जतिन ने कहा कि कुछ सवार कठिन थे। दो प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए। छात्र मनीष ने बताया कि परीक्षा को लेकर बिल्कुल भी तनाव नहीं था। अच्छी तैयारी से परीक्षा ठीक हुई। उनका ध्यान अब अगले विषय की परीक्षा पर है। छात्र जितेंद्र ने बताया कि तैयारी अच्छी थी जिससे कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी सवालों का जवाब दिया।
-
आज होगी इन विषयों की परीक्षा

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की 11 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगी, जबकि 12वीं की 12 मार्च को राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

वर्जन

सोमवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की जीव विज्ञान व इतिहास विषय की परीक्षा 44 केंद्रों पर हुई। इसमें 3634 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। 11 मार्च को 10वीं की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।- दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें