फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह की कुर्बानियों से सीख लें विद्यार्थी : मनोज

Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बलिदान दिवस पर विद्यार्थियों को जानकारी देते शिक्षक मनोज वशिष्ठ। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देशभक्ति, त्याग और क्रांतिकारी इतिहास से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षाविद व साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने शहीद उधम सिंह के जीवन, संघर्ष और जलियांवाला बाग हत्याकांड के प्रतिशोध की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उधम सिंह का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
व्याख्यान के दौरान विद्यालय की दीवारों पर लगे शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों के चित्रों ने भी विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें