कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वर्ल्ड इम्यूनाइजेशन वीक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता योग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमनदीप ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
उन्होंने प्रतिरक्षण के महत्व, इसके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव और समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित प्रतिरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर होटल एवं टूरिज्म विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।