फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों ने आईटीआई के गेट पर किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 17 Jan 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईटीआई के दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूटा। छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों ने इस दौरान पटौदी रोड स्थित आईटीआई गेट पर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि आईटीआई प्रशासन से उन्हें इंटर्नशिप मिली है लेकिन उनके लिए आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने बच्चों की आईटीआई स्टाफ से बात कराई। आईटीआई के ग्रुप इंस्पेक्टर प्रदीप यादव छात्रों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि वह बच्चों को कंपनी तक ले जाने के लिए बस की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से भी बात की है। जल्द ही इसका समाधान होगा।

ये है पूरा मामला

सोमवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह के समय पटौदी रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत लिसाना निवासी प्रमोद, कुंडल निवासी आशीष व माॅडल टाउन निवासी रोहित सुबह बाइक पर हीरो मोटोकार्प कंपनी में जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। साहबी नदी के निकट बाइक की ट्राले के साथ टक्कर हो गई। इस दौरान प्रमोद व आशीष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, रोहित को गंभीर चाेटें आई हैं। उसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें