फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शिविर में सामाजिक, शैक्षणिक और जागरूकता गतिविधियों में छात्रों ने लिया हिस्सा

Mon, 16 Mar 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और जागरूकता संबंधी गतिविधियों में भाग लिया। शिविर के अंतिम दिन की शुरूआत प्रतिदिन की भांति योगा सत्र के साथ हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. करण सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और मेहनत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है।
उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर भी प्रकाश डाला। शिविर के समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. करण सिंह द्वारा सभी श्रमसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्साह और समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन किरण द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें