फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राठ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई में पाई सफलता

Wed, 13 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राठ इंटरनेशनल स्कूल के पास विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
कुंड। राठ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में महक जोशी ने विज्ञान संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। राठ ग्रुप के चेयरमैन बलवान सिंह यादव ने बताया कि महक ने मेडिकल और नॉन मेडिकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रिंस सतेजा ने 97.4 प्रतिशत अंक तथा कला संकाय में खुशीश ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नूपुर यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त पाए हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय में छात्रा खुशी ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा नेहा स्वामी ने 97 प्रतिशत, अनुष्का सिंह ने 96.6 प्रतिशत, लीजा ने 96.4 प्रतिशत, तमन्ना यादव ने 96.2 प्रतिशत, हार्दिक ने 95.8 प्रतिशत, सोनम ने 95.6 प्रतिशत तथा लक्ष्य, भावना, सना, कुशाग्र और प्रीति यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तान्या ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

विद्यालय के सेक्रेटरी नितेश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों ने फिजिक्स, बायोलॉजी, म्यूजिक और कंप्यूटर विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें