रेवाड़ी। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के तहत वेस्ट मटेरियल के लिए बलिदान रविंद्र कुमार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रिंसिपल शोभा भारद्वाज ने बताया कि कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित सामग्री वेस्ट मटेरियल से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाए।
इसमें विद्यार्थियों ने सेल्फी पॉइंट, जिराफ, मोर, पॉट मेकिंग, पोट डेकोरेशन, बंदरवाल, फ्लावर पॉट, आर्टिफिशियल फ्लावर रेल का इंजन, रेलगाड़ी, दिया बत्ती सजावट, वॉल हैंगिंग मोरल शब्द, राम मंदिर, घास फूस की झोपड़ी, विद्यालय सीनरी, जूट के बैग, थर्माकोल के जिराफ ,गुलदस्ते, डांडिया नृत्य की मटकी और डांडिया स्टिक आदि का निर्माण किया गया।
इस प्रदर्शनी में कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों ने पहला स्थान कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान और कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया 40 अन्य विद्यार्थियों विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर सतीश कुमार, मुकेश कुमार, उर्मिला यादव, डेजी, सुमन यादव, सुमन, सोनू यादव, पुष्पा यादव पूनम यादव, किरण यादव, मोना यादव, राजबाला, वंदना, सुषमा शर्मा, मांगेराम, अनीता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।