रेवाड़ी। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को शहर के एक निजी स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
नशा मुक्ति टीम के सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देने तथा नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।
टीम ने साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, पासवर्ड और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का महत्व भी बताया।
नशा करने या बेचने वालों की सूचना पुलिस या हेल्पलाइन 1933 तथा आपात स्थिति में डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशामुक्त रेवाड़ी का संकल्प लिया।