फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दुकान से सामान चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने नंदरामपुर बास रोड स्थित बिजली की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुल्तानपुर के गांव मलवा पहाड़पुर का मूल निवासी है और वर्तमान में गुरुग्राम के गाड़ौली में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव माजरा श्योराज निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा था कि नंदरामपुर बास रोड पर भगत सिंह चौक के पास उनकी बिजली के सामान की दुकान है। आठ जून को दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया। उसने महंगी कॉपर मल्टीस्ट्रैंड वायर की मांग की।
जब वह सामान लेने गोदाम में गए तो आरोपी दुकान में रखे चार बंडल बिजली केबल और अन्य सामान चोरी कर ले गया। लौटने पर चोरी का पता चला। मामले में पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई एक बिजली केबल का बंडल बरामद किया है। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य सामान और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें