फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिंदगी को हां, नशे को ना अभियान से जुड़े छात्र

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी व नशा मु​क्ति टीम। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को पुलिस की नशा मुक्ति टीम और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करावरा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। टीम ने उन्हें नशे से दूर रहने, पढ़ाई, खेल व लक्ष्य पर ध्यान देने का आह्वान किया। बताया गया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज को प्रभावित कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय बनाता है। एएसआई जितेंद्र कुमार ने ''जिंदगी को हां, नशे को ना'' अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को साइबर अपराध व यातायात नियमों पर भी जानकारी दी गई। उन्हें निजी जानकारी साझा न करने और हेलमेट, सीट बेल्ट का पालन करने की सलाह मिली। नशे की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या डायल 112 पर दें। अंत में विद्यार्थियों ने नशे और साइबर अपराधों से दूर रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें