फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद दिवस पर विद्यार्थियों को बताया पुलिस का सामाजिक दायित्व

Tue, 27 Oct 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल। पुलिस की ओर से शहीद दिवस एवं झंडा दिवस पखवाड़े के तहत मंगलवार को बावल स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और कम्युनिटी पुलिसिंग के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

थाना बावल प्रभारी रणवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान पुलिस व्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण के अनुरूप काम कर रही है। पुलिस का उद्देश्य केवल कानून लागू करना नहीं, बल्कि आमजन की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना भी है। विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से निगरानी की जाती है।
उन्होंने कहा कि सड़क जाम, जन-आंदोलन और कानून व्यवस्था से जुड़ी परिस्थितियों के अलावा बिजली-पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के दौरान भी पुलिस आमजन की सहायता के लिए तैनात रहती है। हाल ही में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान भी पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

निरीक्षक रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी समस्या के समाधान के लिए कानून अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच और कानूनी प्रक्रिया में समय लगता है।
ऐसे में धैर्य बनाए रखना और प्रशासन का सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पुलिस और आमजन के बीच संवाद बढ़ाने के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निमिता और अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ. किरण ने पुलिस शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने और समाज में शांति बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें