फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 27 तक जमा करें फीस, 29 को जारी होगी दूसरी सूची

Fri, 24 Jul 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
प्रथम मेरिट सूची में नाम आने के बाद महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क जमा कर दस्तावेज जमा करती छात्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहली फाइनल मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर दाखिला पक्का करना होगा। फीस जमा नहीं करने वाले विद्यार्थियों का दाखिला रद्द कर दिया जाएगा और उनकी सीट को अगली मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला होने के बाद 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा।
पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें भरने के लिए 4 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए नए आवेदकों को मौका दिया जाएगा। नए आवेदन करने के लिए एडमिशन पोर्टल 5 अगस्त से दोबारा खोला जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 6 से 12 अगस्त तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश ले सकेंगे। वहीं 13 से 19 अगस्त तक दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
कॉलेजों ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे मेरिट सूची में नाम आने के बाद समय पर फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

27 जुलाई तक पूरा करना होगा प्रवेश
खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। कॉलेज में बीए की 320 सीटों के लिए 179 विद्यार्थियों, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 86 विद्यार्थियों, बीएससी फिजिकल साइंस की 80 सीटों के लिए 22 विद्यार्थियों और बीएससी (सिंगल मेजर) केमिस्ट्री की 40 सीटों के लिए 31 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय कोसली में भी पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार बीए की 240 सीटों के लिए 156 विद्यार्थियों, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 24 विद्यार्थियों, बीएससी (जीव विज्ञान) की 80 सीटों के लिए 64 विद्यार्थियों और बीएससी (भौतिक विज्ञान) की 160 सीटों के लिए 61 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

वर्जन :
स्नातक की पहली फाइनल मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। सूची में स्थान नहीं बना पाने वाले विद्यार्थियों को इंतजार करना होगा। दूसरी मेरिट सूची 29 जुलाई को जारी की जाएगी।-दयावती, उप-प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें