गांव गिंदोखर में ग्रामीणों को जागरूक करते पुलिस टीम। स्त्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव गिंदोखर और बोडिया कमालपुर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक रामपाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया कि साइबर ठगी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। टीम ने वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।