कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। स्रोत : कॉलेज
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दूसरी ओर छात्राओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र बने।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के कुलसचिव डॉ. दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि छात्राओं को नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों को समझाया तथा कहा कि किस तरह इस शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की स्किल व एंटरप्रेन्योरशिप पर विशेष जोर दिया गया है।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राजकीय महाविद्यालय रेवाड़ी के प्राचार्य राजवीर सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहे। महाविद्यालय के वरिष्ठ सदस्य तथा नव नियुक्त प्राचार्य सत्येंद्र सिंह ने भी महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।