फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान नाटक स्पर्धा में पांच विद्यालयों के विद्यार्थी लेंगे भाग

Sun, 06 Oct 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को राजकीय विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी। इसमें पांच विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रथम पुरस्कार विजेता को दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
बीते दिनों खंडस्तर पर विज्ञान नाटक स्पर्धा हुई थी। खंडस्तर की विजेता व उपविजेता टीमें जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। नाटक के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। नाटक की प्रस्तुति के लिए 50 अंक, नाटक में वैज्ञानिक सामग्री प्रस्तुति के लिए 30 अंक, नाटक की प्रभावशीलता के लिए 20 अंक तय है। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय विजेता को 1500 और तृतीय विजेता को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता में खोल ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय पीथड़ावास, रेवाड़ी ब्लॉक से यूरो इंटरनेशनल विद्यालय, नाहड़ ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय, जादूसाना ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय पाल्हावास, बावल ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय बावल की टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। डीएसएस ने बताया कि इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन


वर्जन:
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय विजेता को 1500 और तृतीय विजेता को एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को राजकीय विद्यालयों में आयोजित कराई जाएगी। इसमें पांच विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें