फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को पंजीकरण फार्म पर भरना होगा अभिभावक का आधार नंबर

Sun, 06 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शैक्षणिक सत्र 2024-2025 की परीक्षाओं के लिए हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए इस बार बोर्ड ने नई पहल की है। इसके तहत विद्यार्थियों के पंजीकरण फार्म पर अभिभावक का आधार नंबर लिखना होगा।
इसके साथ ही विद्यार्थी का सिर्फ विद्यालय के ड्रेस वाला फोटो ही अपलोड करना होगा। पहली बार बोर्ड ने इस तरह की व्यवस्था की है। यदि कोई विद्यार्थी विद्यालय की ड्रेस वाला फोटो अपलोड नहीं करता है तो उसका पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय का मानना है कि ऐसा करने से काफी हद तक नकल रुकेगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर तय की गई है। ऐसे विद्यार्थी जिनका पंजीकरण हो चुका है और वे 9वीं या 11वीं में फेल हुए थे। उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को सिर्फ अपने डाटा को अपडेट करना होगा। इसके लिए उन्हें 100 रुपये फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी।
विज्ञापन



9 अक्तूबर के बाद लगेगा विलंब शुल्क

शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में नौवीं और 11वीं तक के विद्यार्थी अगर 9 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाएंगे तो उन्हें विलंब शुल्क देना होगा। इसमें 16 अक्तूबर तक 100 रुपये, 23 अक्तूबर तक 200 रुपये, 30 अक्तूबर तक 300 और छह नवंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विद्यार्थी 8 से 13 नंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन

पंजीकरण के समय माता-पिता का आधार कार्ड का नंबर देना होगा। साथ ही जो भी फोटो अपलोड होगा, वह स्कूल के ड्रेस में होना चाहिए। अन्य राज्य से आने वाले विद्यार्थियों को एसएलसी और टीसी देनी होगी। बिना एनरोलमेंट के आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।-कपिल पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें