फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रिजल्ट में त्रुटियों के विरोध में छात्रों ने किया हंगामा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मानीं मांगें

Thu, 09 Jul 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : छात्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही त्रुटियों और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न सरकारी और निजी महाविद्यालयों से पहुंचे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर अपनी मांगें रखीं।
विज्ञापन

बैठक के शुरुआती दौर में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बनी लेकिन बाद में वार्ता के जरिये सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई।
छात्र नेता रवि मसीत ने बताया कि लंबे समय से परीक्षा परिणामों में त्रुटियां, रिवेल्यूएशन में देरी, री-अपीयर संबंधी समस्याएं और ऑनलाइन सुविधाओं की कमी के कारण विद्यार्थी परेशान हैं। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन समस्याओं के समाधान की मांग की।
विद्यार्थियों ने मांग की कि परीक्षा परिणामों में होने वाली सभी त्रुटियों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए। रिवेल्यूएशन के परिणाम जारी करने की निश्चित समय-सीमा तय हो, सभी परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जाएं तथा अंकपत्र, डिग्री और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों में होने वाली गलतियों की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय स्वयं ले।
विज्ञापन

छात्रों ने छठे सेमेस्टर के री-अपीयर विद्यार्थियों को विशेष अवसर देकर उनका एक वर्ष बचाने की मांग भी उठाई। साथ ही सभी प्रकार की फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करने, प्रत्येक भुगतान की ऑनलाइन रसीद उपलब्ध कराने, माइग्रेशन प्रमाणपत्र के आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ने तथा प्रभावी ऑनलाइन शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने की मांग रखी।
विद्यार्थियों ने परीक्षा, परिणाम, री-अपीयर और रिवेल्यूएशन से जुड़ी सभी सूचनाएं समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी करने की भी मांग की। इस अवसर पर राहुल, राकेश, शिवराज, हरीश, कुणाल, आशीष मौजूद रहे।

प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति जताई
बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति जताई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाएगा। आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने बताया कि कई विषयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को असफल घोषित किए जाने और परीक्षा प्रणाली की खामियों के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती रही।

मांगों को लेकर विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए विद्यार्थी। स्रोत : छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें