फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी : डॉ. वीपी यादव

Thu, 09 Jul 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अभाविप के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते पदा​धिकारी। स्त्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर वीरवार को गांगोली सहारनवास में विचार गोष्ठी हुई। इसमें डॉ. वीपी यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तृप्ति सैनी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला युवा आंदोलन है। परिषद ने पिछले 78 वर्षों में शिक्षा, संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।
डॉ. वीपी यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास आवश्यक है। विद्यार्थी परिषद युवाओं को इन गुणों के विकास के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष डॉ. मुकुट अग्रवाल ने काव्य प्रस्तुति के माध्यम से संगठन के गौरवशाली इतिहास और समाजहित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर मंत्री कुमारी राजश्री वशिष्ठ, विभाग प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा, जिला प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, विभाग संयोजक युधिष्ठिर धनखड़, प्रांत सहमंत्री व जिला संगठन मंत्री परविंदर सैनी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें