फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने गांव का किया सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण

Sun, 30 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09माजरा श्योराज गांव में सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची विद्यार्थियों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के बीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने माजरा श्योराज गांव का सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण किया।
इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों की आर्थिक, स्थिति, जीवन-स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, कृषि और अन्य सामाजिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन करना था। इस आयोजन का सफल संचालन विभागाध्यक्ष संगीता यादव एवं विभाग के अन्य सदस्य डॉ. किरण वाला, डॉ. रेखा शर्मा एवं मिस आरती एवं लैब सहायक नवीन द्वारा किया गया।

इसमें घर-घर जाकर ग्रामीणों से उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़ी हुई आवश्यक जानकारी एकत्रित की गईं। इस सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी। इनका उपयोग केवल शैक्षणिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। सभी ग्रामीणों ने इस सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान किया, जिससे सर्वेक्षण के उद्देश्यों को प्राप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को सर्वेक्षण की सफलता के लिए बधाई दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान रिपुदमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खण्डेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष ऊषा रुस्तगी ने भूगोल विभाग को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें