संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। छात्र मूल्यांकन परीक्षा (सेट) का शेड्यूल जारी हो गया है। यह परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी। इसमें छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में साढ़े 49 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
विद्यार्थियों के ज्ञान व कौशल के मूल्यांकन के लिए यह परीक्षा होती है। परीक्षा की डेटशीट जारी होने के बाद अध्यापक सिलेबस को पूरा कराने में जुट गए हैं। वहीं, विद्यार्थी भी स्कूल खुलने के साथ ही पढ़ाई पर ध्यान देने लगे हैं।
शिक्षा निदेशालय ने सभी विद्यालयों के मुखिया को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि सेट परीक्षाओं के परिणाम समय पर पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
यदि परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी विद्यालय ने विद्यार्थियों के अंक समय पर अपलोड नहीं किए तो संबंधित विद्यालय मुखिया पर विभागीय कार्रवाई होगी। अध्यापक परीक्षाओं के मार्क्स समय से पोर्टल पर अपडेट नहीं करते हैं, जिससे परिणाम घोषित करने में विलंब होता है।
छठी से 10वीं कक्षा तक की परीक्षा का यह रहेगा शेड्यूल : 28 जुलाई को कक्षा छठीं की हिंदी, 29 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, 30 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 1 अगस्त को गणित, 2 अगस्त को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। कक्षा 7 की 28 जुलाई को हिंदी, संस्कृत, 29 जुलाई को विज्ञान, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, एग्रीकल्चर, 30 जुलाई को अंग्रेजी,1 अगस्त को सामाजिक विज्ञान, 2 अगस्त को गणित की परीक्षा होगी।
कक्षा 8 की 28 जुलाई को गणित, 29 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 30 जुलाई को विज्ञान,1 अगस्त को हिंदी, संस्कृत, 2 अगस्त को अंग्रेजी, ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस, कृषि विषय की परीक्षा होगी।