फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कीचड़ में फिसलने से स्कूटी खंभे से टकराई, छात्र की मौत

Wed, 08 Jul 2026 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मयंक सोनी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में टेंट कारोबारी के 19 वर्षीय बेटे भजन का बाग निवासी मयंक सोनी की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मयंक स्कूटी से टेंट के गोदाम गया था। गोदाम का काम निपटाकर वह घर आ रहा था। इसी दौरान गोदाम से करीब 100 मीटर आगे फ्लाईओवर के पास स्कूटी अचानक कीचड़ में अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्कूटी डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे मयंक का सिर खंभे से टकरा गया। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। व्यापारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और परिचित अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-
टक्कर की सीसीटीवी फुटेज भी आई

मयंक के एक्सीडेंट से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें झज्जर रोड पर डिवाइडर के पास एक स्कूटी आती दिखाई देती है। स्कूटी डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद डिवाइडर के बीच खड़े खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद मयंक खंभे से टकराया और सड़क पर गिया। मयंक के नीचे से निकलकर स्कूटी आगे चली जाती है। इसके बाद वहां एक कार भी आती दिखाई देती है।

बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था मयंक
मयंक शहर के टेंट कारोबारी नवनीत सोनी का बड़ा बेटा था। मयंक गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में बी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में उसके अलावा एक छोटा भाई 11वीं में पढ़ता है।

मयंक सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें