फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूलों में 27 जुलाई से शुरू होगा स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल का आकलन करने के लिए स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सेट) 27 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें जिले के 30 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से डेटशीट जारी होने के बाद सभी स्कूलों में परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षकों ने सिलेबस पूरा कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए रिवीजन कक्षाएं भी शुरू कर दी हैं।
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उसी दिन कर निर्धारित समय सीमा में परिणाम पोर्टल पर अपलोड किया जाए। परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

डेटशीट के अनुसार परीक्षा 27 जुलाई से शुरू होगी। पहले दिन कक्षा 9वीं की गणित, कक्षा 10वीं की अंग्रेजी, कक्षा 11वीं की गणित, जीव विज्ञान व राजनीति विज्ञान तथा कक्षा 12वीं की इतिहास, भौतिक विज्ञान और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी।
अंतिम दिन 1 अगस्त को कक्षा 9वीं की अंग्रेजी, कक्षा 10वीं की विज्ञान, कक्षा 11वीं की अर्थशास्त्र व गृह विज्ञान तथा कक्षा 12वीं की हिंदी और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष फोकस किया जा रहा है। शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त ध्यान देने और रिवीजन के माध्यम से उनकी तैयारी मजबूत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें