फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनी में चार एकड़ में बने निर्माण को गिराया

Wed, 12 Aug 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चल रहा बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से मंगलवार को नियंत्रित क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कोनसीवास में करीब चार एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तीन डीपीसी, चार परिक्रमा चारदीवारी, एक निर्माण और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना अनुमति विकसित किए जा रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी अवश्य लें, ताकि विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां अवैध निर्माण शुरू होता है तो प्रशासन की कार्रवाई होती है और प्लॉट खरीदने वाले खुद को ठगा महसूस करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान कॉलोनी की वैधता की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें