फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सफाई कर्मचारियों ने 15 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

Wed, 12 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद मार्ग के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने आंदोलन को अब 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। कई क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने लगा है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में करीब 250 सफाई कर्मचारी हैं, जिनमें से लगभग आधे कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मचारियों के काम पर रहने के बावजूद कम संख्या में कर्मचारियों के कारण शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखना नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है।
नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बोडवाल ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। कई बार सरकार के समक्ष मांगें रखी गईं, लेकिन समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय मार्ग पर धरने पर बैठे रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। यदि हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शहर की सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें