संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बिजली निगम यूनियन के कर्मचारियों ने सब डिविजन पर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।
धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान मयंक राव ने की। अमरजीत, दिलबाग ने बताया कि विभाग में स्टाफ की कमी के चलते वर्क लोड बढ़ रहा है, फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को दफ्तर में काम पर लगाया गया है। तकनीकी स्टाफ की कमी के कारण कर्मियों और आमजन को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की कमी है। इससे फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को रोक लिया, इससे गावों में लोगों की शिकायतें बढ़ने लगी है। विद्युत से जुड़ी शिकायत पूरी नहीं होने से लोगों में भी नाराजगी है।
स्टाफ तो पूरा किया जाए। मांग की गई है कि फील्ड में काम करने वाले कर्मियों को उनके निर्धारित काम पर भेजा जाए। विभाग के कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की और कहा जब तक स्टाफ को पूरा नहीं करेंगे धरना होता रहेगा। संजीव कुमार, जिले सिंह, दिलबाग, नरेश, धर्मबीर, विष्णु लाइनमैन, पवन कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।