फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हाईटेंशन लाइन पर अटका स्ट्रीट लाइट का पोल

Tue, 11 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिजली लाइन के तार पर अटका लोहे का पोल। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव के बीच एक स्ट्रीट लाइट का लोहे का पोल टूट गया है। यह पोल हाईटेंशन बिजली लाइन की तार पर अटक गया है। इससे सड़क पर भरे पानी में करंट फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

मौके पर सड़क पर काफी पानी भरा है और पोल इसी जलभराव के बीच झुका हुआ है। पोल का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन तारों से अटका है। यदि बिजली का करंट पोल या पानी में उतरा तो स्थिति खतरनाक होगी। हाईटेंशन लाइन से करंट आने पर पानी में भी करंट फैलने की आशंका है। जलभराव से गुजरने वाला कोई व्यक्ति पोल छूता है तो गंभीर विद्युत हादसा हो सकता है।
यह सड़क धारूहेड़ा के स्टेडियम, गरीब नगर और औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों को जोड़ती है। इस मार्ग से दिनभर पैदल राहगीर और वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगर निकाय से मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। उन्होंने तुरंत बिजली आपूर्ति की सुरक्षा जांच कराने और टूटे पोल को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने जलभराव वाले स्थान को भी सुरक्षित करने को कहा है। विभाग से मौके पर पहुंचकर विद्युत खतरा न होने की पुष्टि करने की अपील की गई है। हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल सुरक्षा कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें