फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसटीपी प्रोजेक्ट में देरी, 31 की डेडलाइन पर संशय

Sat, 28 Feb 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
भिवाड़ी। जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बनाए जा रहे 34 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा से पीछे चल रहा है। 178.77 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को 31 मार्च तक पूरा करने और उद्घाटन की योजना बनाई गई है, लेकिन मौजूदा प्रगति को देखते हुए लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को बीड़ा सीईओ अतुल प्रकाश, भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्र, नगर परिषद आयुक्त मुकेश चौधरी तथा मनीष कुमार ने साइट का निरीक्षण कर निर्माण कंपनी को कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कंपनी की मैकेनिकल टीम के अनुसार ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होने से कुछ समय कार्य बंद रहा, जिससे देरी हुई। फिलहाल बिल्डिंग निर्माण लगभग 70–80 प्रतिशत तक ही पूरा हो पाया है।
परियोजना से निकलने वाले शोधित पानी के डिस्पोजल को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। पहले पानी को ग्वालदा ले जाने की योजना थी, जिसे बाद में अव्यवहारिक मानकर स्थगित कर दिया गया। अब सारे खुर्द विकल्प पर विचार चल रहा है, पर अंतिम निर्णय स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें