फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 26.05 करोड़ की स्टॉर्म वॉटर परियोजना को मिली मंजूरी, बरसाती पानी से मिलेगी मुक्ति

Tue, 02 Dec 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बरसाती पानी से शहरवासियों को जल्द मुक्ति मिलने वाली है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के प्रयासों से बरसात जल निकासी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से करीब 26.05 करोड़ की स्टॉर्म वॉटर परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के तहत शहर के जलभराव वाले क्षेत्र को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि रेवाड़ी शहर में बरसाती पानी के जमा होने की एक बड़ी समस्या थी। उन्होंने सरकार के समक्ष इस मांग को प्रमुखता से रखा था जिसके बाद स्टॉर्म वॉटर परियोजना को सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना के माध्यम से शहर के करीब आधे हिस्से को सीधा लाभ प्राप्त होगा तथा जलभराव की समस्या में व्यापक सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना को दो भागों में विभाजित किया गया है। प्रथम बावल रोड़ डिस्पोजल के हिस्से की अनुमानित लागत 4.64 करोड़ रहेगी, जिससे मॉडल टाउन का लो लाइन जोन, ब्रॉस मार्केट क्षेत्र, बावल रोड, बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र कवर होगा। इस डिस्पोजल के माध्यम से इन क्षेत्रों ेमं बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।
विज्ञापन

करीब 8.20 करोड़ के नई आबादी एवं केंद्रीय बाजार क्षेत्र के दूसरे हिस्से में नई आबादी का सबसे लो लाइन क्षेत्र, ऑटो मार्केट, नाईवाली क्षेत्र, पुरानी सब्जी मंडी व रेलवे रोड़ क्षेत्र को शामिल किया है। इस पैकेज से बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्र को तेज बरसात के दौरान जमा होने वाले पानी से बड़े स्तर पर राहत मिलेगी।


80 हजार की आबादी को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी
विधायक लक्ष्मण यादव ने बताया कि इस परियोजना से रेवाड़ी शहर की करीब 80 हजार की आबादी को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान में पूरे शहर के वर्षा जल निकासी के लिए एकमात्र आउटलेट नयागांव मेन डिस्पोजल है। इस परियोजना के पूरा होने पर शहर को एक अलग नया स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल नेटवर्क प्राप्त होगा। इससे रेवाड़ी के स्टॉर्म वॉटर सिस्टम को मजबूती मिलेगी एवं वॉटरलॉगिंग क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें