फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, जलभराव और बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 16 Jun 2026 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बारिश के बाद बावल मार्ग के हालात। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलने के साथ ही मुसलाधार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को डेढ़ बजे तक मौसम ठीक था। करीब दो बजे बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही समय बाद बारिश होने लगी। झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। सबसे अधिक परेशानी बावल रोड पर हुई।
विज्ञापन

सुबह से तेज धूप और उमस के कारण लोग गर्मी से परेशान थे लेकिन दोपहर बाद आए मौसम में बदलाव से लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट हुई और मौसम सुहावना हो गया।
आंधी के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 पेड़ और बिजली के 20 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बार नुकसान पहले की अपेक्षा कम रहा। पिछले दिनों तेज आंधी और बारिश के दौरान जिले में कई स्थानों पर अधिक नुकसान हुआ था और बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे।
आंधी के चलते बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम सामान्य होने और बारिश रुकने के बाद बिजली विभाग की टीमों ने तेजी से कार्य करते हुए आपूर्ति बहाल कर दी। शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई।
सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।


इन सड़कों पर पानी भरने से हुई परेशानी
बारिश से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। बावल मार्ग, भाड़ावास मार्ग, नाईवाली चौक और सर्कुलर रोड पर कई स्थानों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा। सबसे अधिक दोपहिया वाहन चालकों और पैदल जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। बावल मार्ग पर स्थिति ज्यादा खराब रहीं। यहां पहले से ही सड़क क्षतिग्रस्त है और गड्ढे बने हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भरने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चला और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई। जलभराव के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रहने की संभावना है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल सकती है। इसके अलावा बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें