फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहें, बेचने वालों पर लगाया जाए लगाम : सरपंच

Sun, 03 May 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
घटाल गांव में आयोजित पंचायत। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। घटाल गांव में रविवार को विशेष पंचायत का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व भाजपा मंडल भिवाड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र खटाना ने किया।
विज्ञापन

पंचायत में समाजसेवी सरपंच खूबी खान और डीएसपी कैलाश चौधरी ने भी भाग लिया। बैठक में नशे के विरुद्ध सामूहिक अभियान चलाने और युवा पीढ़ी को इस घातक नशे से बचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
सरपंच खूबी खान ने गांववासियों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और नशा बेचने वालों पर सख्ती से लगाम कसें। उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म करना होगा।
विज्ञापन

डीएसपी कैलाश चौधरी ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन हर मौके पर मुस्तैद रहेगा। नशे के कारोबार को सख्ती से रोका जाएगा।
विज्ञापन

जिन लोगों ने नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित की है या अवैध अतिक्रमण किए हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और बुलडोजर एक्शन भी लिया जाएगा। जो लोग स्वेच्छा से इस कारोबार को छोड़ना चाहते हैं, उन्हें भी सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें