रेवाड़ी। ठंड बढ़ने के साथ अब कोविड-19 संक्रमितों की संख्या भी बढ़ने लगी है,ण शुक्रवार को भी 84 नए पॉजिटिव मरीजों के साथ आंकड़ा 7684 पर पहुंच गया। वहीं पहली बार एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 699 पर जा पहुंची है। वहीं जिले में अब तक 37 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार तक 90607 सैंपल लिए गए हैं, इनमें 6948 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। 82312 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा शेष 611 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 33 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 662 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
गांवों भी में बढ़ने लगी है संक्रमितों की संख्या
शहर के बाद अब गांवों भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को भी अलग-अलग गांव में 33 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। 84 नए पॉजिटिव मरीजों में से 39 रेवाड़ी शहर, 12 धारूहेड़ा, 5 जाटूसाना, 4-4 बावल व कालाका, 3 जड़थल, 2-2 कोसली, गोठड़ा, डाबडी व दड़ौली तथा एक-एक केस बालियर खुर्द, मूसेपुर, धामलाका, मुरलीपुर, चिताडूंगडा, खोल, गोकलगढ़, हालूहेड़ा व हांसाका से संबंधित हैं। 59 ठीक होने वालों में 22 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 4 जैनाबाद, 3 कुम्भावास 2-2 बावल, सिटी जेल, खोरी, माजरा तथा एक-एक केस बालधन कलां, बिठवाना, मीरपुर, कालका, करनेावास, खरखड़ा, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, भटसाना, गुडियानी, गुरावड़ा, हांसाका, निमोठ, खटावली व लूखी से हैं।