फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव इंद्रजीत के खिलाफ बयानबाजी उचित नहीं : आजाद नांधा

Wed, 21 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कुंड बैरियर स्थित अपने कार्यालय में जानकारी देते आजाद सिंह नांधा। संवाद - फोटो : नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
विज्ञापन
कुंड। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक और पूर्व जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने कहा कि कुछ नेता राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

कुंड बैरियर स्थित अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आजाद सिंह ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह और उनके परिवार की ईमानदारी की चर्चा देशभर में होती है। ऐसे नेता के विरुद्ध साजिश के तहत कुछ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
नांधा ने कहा कि कुछ नेताओं की दाल नहीं गल रही है, जिसकी वजह से वह राव इंद्रजीत सिंह का नाम लेकर सुर्खियों में आना चाहते हैं। नांधा ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ने कभी किसी की चमचागिरी नहीं की। हमेशा इलाके के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव अभय सिंह और मंत्री राव नरबीर सिंह का इलाके में खुद का कोई वजूद नहीं है। उन्हें ही राव इंद्रजीत सिंह के वजूद की जरूरत पड़ती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें