फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल हरियाणा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही प्रदेश सरकार : लक्ष्मण सिंह यादव

विज्ञापन
लोगों की समस्या सुनते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ईमानदार एवं पारदर्शी शासन देने को कृतसंकल्प प्रदेश सरकार डिजिटल हरियाणा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। यह बात विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नाहड़ रोड स्थित कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के कही।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने आधार कार्ड, ट्यूबवेल कनेक्शन, गलियों का निर्माण कराने संबंधी अनेकों समस्याएं रखी, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार जनसेवा के रूप में चार सौ से ज्यादा ऑनलाइन सेवा प्रदान की जा रही हैं जिनके मिलने से एक ओर जहां लोगों के समय व धन की बचत हो रही है, वहीं सभी चीजें पारदर्शी बनी है। ग्राम पंचायतों को वाईफाई से जोड़ने की दिशा में सरकार प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, अशोक, प्रदीप, सत्यनारायण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें